रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को 11 महीने बाद रामपुर जेल से रिहाई मिली, लेकिन जेल के गेट पर ED ने पुनः किया गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को 11 महीने बाद रामपुर जेल से रिहाई मिली, लेकिन जेल के गेट से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ रामपुर जेल पहुंची थी और आजम खान को अपने साथ ले गई। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सजा पर रोक लगाते हुए जमानत दी थी। हालांकि, जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में ED की कार्रवाई के चलते आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जेल से रिहाई के कुछ ही देर बाद हुई इस कार्रवाई ने यूपी की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।
