रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
इंडियन प्रेस एसोसिएशन का स्थापना दिवस समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया संगठन के संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया
राजेश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन के उत्कृष्ट विचारों एवं नियमों पर विस्तृत चर्चा किए कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने किया
गोरखपुर आज दिनांक 1 नवंबर 2026 को इंडियन प्रेस एसोसिएशन के द्वारा स्थापना दिवस महानगर गर्ल्स इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर गोरखपुर में मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि इंडियन प्रेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव जी रहे तथा माननीय संस्थापक महोदय ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया, और संस्था के नियमों और नीतियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने संस्था के मूलभूत नीतियों को बताते हुए पत्रकारों के हितों और समस्याओं पर चर्चा की तथा आगे चलकर पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को किस तरीके से समन्वय के साथ कार्य करें ताकि उन्हें सुरक्षा मिले।
कार्यक्रम स्थल पर समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने काफी समय तक कई बिंदुओं पर चर्चा की और भविष्य में आने वाले संकटों से कैसे निपटा जाए इसके लिए क्षेत्ररक्षण किया तथा लोगों को आश्वासन दिया कि हमारे संगठन के उन तमाम सिपाही जो कलमकार के नाम से जाने जाते हैं उनकी सुरक्षा के लिए समय-समय पर हम एक दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा जिस तरह से एक परिवार में मुखिया की सारी जिम्मेदारी होती है ठीक उसी तरह से संगठन के प्रत्येक सदस्य और पदाधिकारी की जिम्मेदारी संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा और मैं प्रयास करूंगा कि हम लोग कम से कदम मिलाकर निरंतर चलते रहे।
इस कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि इंडियन प्रेस एसोसिएशन के संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया और समापन करते हुए कहा कि हम हमेशा आपके सुरक्षा के लिए मैं और हमारी संस्था कटिबद्ध रहेगी।
इस कार्यक्रम में सारे पदाधिकारी एवं सदस्य लोग उपस्थित रहे। राजेश कुमार श्रीवास्तव आदर्श कुमार श्रीवास्तव अरुण कुमार श्रीवास्तव आदित्य आंचल श्रीवास्तव अजय कुमार वर्मा संजय कुमार गुप्ता महेश शरण श्रीवास्तव अमित भारती धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव दिनेश कुमार श्रीवास्तव पुनीत भारद्वाज आदि लोग रहे उपस्थित

