रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में "यातायात माह नवम्बर-2026" का शुभारम्भ एवं जागरूकता रैली का आयोजन
कुशीनगर आज दिनांक 01.नवम्बर.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में "यातायात माह नवम्बर-2026" का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राकेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात अश्वनी कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली पडरौना ओम प्रकाश तिवारी, यातायात उपनिरीक्षकगण, यातायात शाखा के अन्य कर्मचारीगण, जनपद के सम्मानित संभ्रांत व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक अपने वाहनों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा उपस्थित ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
यह रैली कोतवाली पडरौना क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर धर्मशाला मोड़, तिलक चौक, चहाड़िया चौक, बावली चौक, सुभाष चौक होते हुए छावनी स्थित रोडवेज वर्कशॉप तक निकाली गई, जिसके माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।





