रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा नशे के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर व थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुल 1.966 किग्रा मादक पदार्थ (गांजा) व 2.264 किग्रा भांग के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
बलरामपुर थाना कोतवाली नगर व थाना कोतवाली देहात पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध "जीरो टॉलरेंस की नीति" के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सराहनीय कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त संदीप शर्मा को छप्पन पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा (तीन सौ छप्पन ग्राम) व सन्तानवे गोले भांग (दो किलो दो सौ चौसठ ग्राम) के साथ बरामद कर वीरविनय चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त ननकऊ को अवैध मादक पदार्थ गांजा एक किलो छः सौ दस ग्राम के साथ बरामद कर बेलहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1-संदीप शर्मा पुत्र दुर्विजय शर्मा निवासी ग्राम लालापुरवा, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी ।
2- ननकऊ सिंह पुत्र स्वर्गीय निर्पेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चरनगहिया बेलहा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर
बताते चलें कि उक्त प्रकरण में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन में विफल रहने तथा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्यवाही की गई है। जिसके तहत आरक्षी विनय प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर व आरक्षी ज्ञानेन्द्र कुमार थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही संस्थित की गई है। इसके साथ ही चौकी प्रभारी पूरबटोला थाना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक किसलय मिश्रा तथा हल्का प्रभारी बेलहा मोड़ थाना कोतवाली देहात, उप निरीक्षक उदयभान सिंह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवं अपील) नियमावली-1991 के नियम- 14(1) के अन्तर्गत विभागीय कार्यवाही हेतु प्रारम्भिक जांच संस्थित की गई है।

