Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा पेट्रोल पम्प पर हुए विवाद में हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित डंडा बरामद किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा पेट्रोल पम्प पर हुए विवाद में हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित डंडा बरामद किया गया

बस्ती थाना परसरामपुर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के निर्देश के क्रम थानाध्यक्ष परसरामपुर श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 359/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 324(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त करीम खान पुत्र शकील खान निवासी हैदराबाद थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को दिनांक 22.नवम्बर.2026 को ग्राम हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक टूटा हुआ रक्तरंजित डंडा बरामद किया गया एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चलें कि दिनांक 20.नवम्बर.2026 को समय लगभग 09:30 बजे नीरज यादव पुत्र भगौती प्रसाद यादव, निवासी कटरा भोग चन्द, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा अपने मित्र अनन्त राम यादव के साथ सिकन्दरपुर पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। वहां गाड़ी में पेट्रोल भरवाने को लेकर अभियुक्त करीम खान पुत्र शकील खान, निवासी हैदरबाद, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती आदि से विवाद हो गया। जिसके संबंध वादी नीरज के तहरीर अभियोग दर्ज कर वांछित अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। जिसके क्रम में आज दिनांक 22.नवम्बर.2026 को उप निरीक्षक राकेश त्रिपाठी मय हमराह पुलिस बल के चौकी सिकन्दरपुर से क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।