Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आसरा फाउंडेशन द्वारा "शक्ति से सृष्टि तक" कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित, नारी शक्ति और पत्रकार हुए सम्मानित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आसरा फाउंडेशन द्वारा "शक्ति से सृष्टि तक" कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित, नारी शक्ति और पत्रकार हुए सम्मानित

​गोरखपुर आसरा फाउंडेशन के तत्वावधान में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब सभागार में रविवार को "शक्ति से सृष्टि तक" कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

​समारोह की अध्यक्षता पूर्व मेयर डॉ. सत्या पाण्डेय ने की, जबकि मंच संचालन कवयित्री डॉ. सरिता सिंह ने कुशलतापूर्वक संभाला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नारी शक्ति के रूप में आर. एन. सैमुअल, एकता महेश्वरी, सुनीता सिंह, सीमा शुक्ला, ऋतु शाही, पुष्पलता, सरिता सिंह, डॉ. रेनु मोहन, शशि नवेद और बबिता त्रिपाठी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

​समारोह के दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि राजेश राज ने की। कवियों ने अपनी ओजस्वी और भावपूर्ण रचनाओं से सभागार में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल कवयित्री आकृति त्रिपाठी ने अपनी कविता के माध्यम से समाज में महिलाओं की पूर्व और वर्तमान स्थिति पर मार्मिक प्रकाश डाला। वहीं मशहूर शायर वसीम मज़हर ने "हमारा हिंदुस्तान कैसा है" विषय पर अपनी शानदार रचना पेश कर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

​इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, महेंद्र अग्रवाल, अमरनाथ पाण्डेय, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष डॉ. अरविंद राय तथा गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकारधर द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के समापन पर आयोजक व आसरा फाउंडेशन की ट्रस्टी कंचन त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगठन एक परिवार की तरह है और वह इसके लिए हमेशा समर्पित रहेंगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, कवियों और नारी शक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया।