रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा 'ब्लैक आउट मॉक ड्रिल' किया गया
कुशीनगर आपातकालीन परिस्थितियों एवं संभावित चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय परखने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.नवम्बर.2026 को सायं छः बजे रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में 'ब्लैक आउट मॉक ड्रिल' का आयोजन किया गया।
सायं छः बजे हवाई हमले की चेतावनी स्वरूप दो मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में सायरन बजाया गया तथा चिन्हित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित कर पूर्ण ब्लैक आउट किया गया।
खतरा समाप्त होने का संकेत देने वाले 'ऑल क्लियर' सायरन (दो मिनट तक लगातार ऊँची-नीची आवाज में) के पश्चात त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। धुएं व आग पर नियंत्रण के लिए फायर टेंडर वाहनों के सुगम आवागमन हेतु 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाया गया तथा क्षतिग्रस्त/ध्वस्त भवनों में फंसे व्यक्तियों को निकालने (रेस्क्यू) और घायलों को एम्बुलेंस से प्राथमिक/चिकित्सा सहायता पहुँचाने का अभ्यास एस०डी०आर०एफ० व नागरिक सुरक्षा दल के सहयोग से संपन्न कराया गया।
मॉक ड्रिल समाप्त होने की घोषणा के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपातकालीन या आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच त्वरित समन्वय, संसाधनों की तत्परता और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
इस अभ्यास में कुशीनगर पुलिस के साथ डी०डी०एम०ए०, एस०डी०आर०एफ०,अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

