रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अपर जिलाधिकारी श्री पवन कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा छठ पूजा के दृष्टिगत शिवा घाट सेवरही का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं व तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
कुशीनगर आज दिनांक 12.नवम्बर.2026 को अपर जिलाधिकारी श्री पवन कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा ने छट घाट का निरीक्षण कर छठ पर्व के लिए की जा रही तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, जल सुविधा, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक इंतजामों की विस्तार से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हों। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के विशेष निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण में उपजिलाधिकारी तमकुहीराज, तहसीलदार, ईओ नगर पालिका, नगरपालिका अध्यक्ष श्री त्रिभुवन जयसवाल तथा थानाध्यक्ष सेवरही शामिल रहे।



