Hot Posts

6/recent/ticker-posts

150 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

  रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

150 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार 

गोरखपुर थाना गुलरिहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 राहुल कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त अशोक साहनी उर्फ तिरपट को 150 ग्राम अवैध चरस व 380 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 1137/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 19.11.2024 को मुखबीर की सूचना पर उ0नि0 राहुल कुमार मय थाना पुलिस टीम द्वारा बीआरडी मेडिकल कालेज स्वीपर कॉलोनी के पास से अभियुक्त उपरोक्त को 150 ग्राम अवैध चरस व 350 रुपये के साथ गिरफ्तार किया कर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । 

गिरफ्तारी की टीम                                                                          

1. उ0नि0 राहुल कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर                           

2. हे0कां0 सदानन्द यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर                                     

3. कां0 संदीप कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 

4. कां0 पंकज शर्मा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर