रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सड़क सुरक्षा का रखो ध्यान, ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान दुर्घटनाओं से बच पाएंगे, जब नियमित सीट बेल्ट लगाएंगे
यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह नवम्बर के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों जैसे वीर विनय चौराहा टैक्सी स्टैण्ड/ बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों/परिचालकों, आम जनमानस को जागरूक करने हेत चलाया गया यातायात जागरुकता अभियान
बलरामपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार*के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी यातायात श्री बृजनन्दन राय के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07.11.2024 को प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम द्वारा वीर विनय चौराहा, टैक्सी स्टैण्ड/ बस स्टैंड आदि स्थानों पर आम जन में पंपलेट वितरण कर यातायात नियम और संकेत को प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान के दृष्टिगत यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।
1. दो-पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना।
2. कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाना।
3. कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनना ।
4. वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नही करना तथा कोई SMS नही भेजना व देखना ।
5. हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करना तथा अपने परिजनों से पालन करने हेतु बताना ।
6. सड़क दुर्घटना पीडितों की मदद करने हेतु सदैव तत्पर रहना ।
इस दौरान प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया की सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उचित समय पर इलाज मिलने की समय सीमा को गोल्डन ऑवर कहते हैं । यह समय दुर्घटना के बाद का पहला घंटा होता है । इस दौरान अगर घायल व्यक्ति को तुरंत और ज़रूरी इलाज मिलता है, तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है, के बारे में भी जानकारी दी गयी।


