Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उप महानिरीक्षक, एस0एच0क्यू0, एस0एस0बी0 गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा 50BN S.S.B.बलरामपुर में आयोजित की गई एल0आई0ए0 समन्वय बैठक  

 बलरामपुर उप महानिरीक्षक श्री असीम हेमोचंद्र, एस0एच0क्यू0, एस0एस0बी0 गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 50BN S.S.B.बलरामपुर में लीड इंटेलिजेंस एजेंसी (एल0आई0ए0) समन्वय बैठकआयोजित की गई । जनपद बलरामपुर से लगे सीमावर्ती नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने के हेतु समय-समय पर सीमा से सटे हुए गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी ,मानव व गौ तस्करी को रोकने के बारे मे लोगों को जागरूक किया जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस अवगत कराएं जिससे पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके ।

          पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा SSB  के साथ नेपाल बॉर्डर से सटे गांव, स्थान खबरीनाका, कोइलाबास, गुरुंग आदि का भ्रमण कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की निरंतर चेकिंग की जाए ।