रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
झूले में फंसी लड़की की चोटी,खोपड़ी से बाल हुई अलग कन्नौज जिले में मेला घूमने आई एक लड़की के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना
कन्नौज यूपी के कन्नौज जिले में मेला घूमने आई एक लड़की के साथ झूला झूलते समय ऐसा हादसा हुआ कि जिसको देखकर सभी की रूह कांप गई। दरअसल झूला झूलते समय लड़की की चोटी झूले के ऊपर वाले लोहे के एंगल में फंस गई। जिसके बाद लड़की दर्द से तड़पती रही और थोड़ी देर में पूरे बाल लड़की के खोपड़ी से जड़ से उखड़ते हुए झूले में फंस गए।
बालों के खोपड़ी से अलग होने के बाद लड़की लहूलुहान हालत में बेहोश हो गई और मेले में भगदड़ मच गयी। मौके पर पहुंचे परिजन लड़की को मेडिकल कॉलेज ले गये, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

