रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
श्रीमान मण्डलायुक्त (देवीपाटन मण्डल) व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गयी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें
बलरामपुर आज दिनांक- 16/11/2024 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान मण्डलायुक्त (देवीपाटन मण्डल) श्री शशि भूषण लाल सुशील व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का किया गया निस्तारण इस अवसर पर जिलाधिकारी बलरामपुर श्री पवन अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार व राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गण मौके पर मौजूद रहे।
महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर जाकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाये तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।



