Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 12.12.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के...

  रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आज दिनांक 12.12.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के नेतृत्व में प्रर्वतन दल व प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार राय, व अन्य यातायात उपनिरीक्षक के द्वारा से शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु शहर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया

1. यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान छात्र संघ चौराहा से पैडलेगंज से टीपीनगर चौराहा एवं मोहद्दीपुर चौराहा से कूड़ाघाट तिराहा तक सड़क के दोनो तरफ ठेला खोमचा, अवैध अतिक्रमण तथा सड़क के किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चलाया गया। सड़क पर नो पार्किंग में खड़े 112 वाहनों का एम०वी०एक्ट की धारा के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी तथा 16 वाहनों को क्रेन द्वारा टो करके यातायात यार्ड में लाकर विधिक कार्यवाही की गयी। एवं नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा 14 ठेला खोमचा को जब्त करके नियमानुसार जुर्माना किया गया। विशेष कर छात्रसंघ चौराहा पर स्थित ट्रैक्टर की दुकान है, जिनके द्वारा सड़क पर सामान रखकर अवैध अतिक्रमण किया गया था उनके विरुद्ध भी नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चालान की कार्यवाही की गयी।

2.सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 658 वाहनों का एम0वी0एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू0 43500/- जुर्माना वसूला गया।