Hot Posts

6/recent/ticker-posts

"चोरी करते समय चोर को जन-सहयोग से पुलिस ने किया गिरफ्तार"...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

"चोरी करते समय चोर को जन-सहयोग से पुलिस ने किया गिरफ्तार"

बस्ती थाना पुरानी बस्ती दिनांक 15.12.2024 की शाम को कस्बा हर्रैया में "सिंह डेयरी" की दुकान पर एक चोर गल्ले से रुपए की चोरी करते हुए देखा गया, जिसे जनता के व्यक्तियों और गश्त कर रहे उप निरीक्षक श्री रुदल बहादुर सिंह और आरक्षी योगेश यादव द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस मामले में श्री बृजेश कुमार सिंह पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम मलकैनिया थाना हर्रैया जनपद बस्ती की सूचना के आधार पर थाना हर्रैया में मु0अ0सं0 280/2024 धारा 305(ए), 317(2) BNS बनाम पवन यादव पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बरदहिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पंजीकरण कर मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

यह भी उल्लेखनीय है कि इस पते पर दुर्भाषिक सूचना देकर सत्यापन की कार्यवाही कराई गई तो नाम पता तस्दीक नहीं हो पा रहा है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अभियुक्त शातिर किस्म का है इसलिए यह अपना नाम पता सही नहीं बता रहा है। फिलहाल अभियुक्त के पास से चोरी के कुल 1828 रुपए बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को उक्त अभियोग में गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है और अन्य आवश्यक कार्यवाही संपादित की जा रही है।