Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के दृष्टिगत ऑटो यूनियन के साथ की गयी बैठक...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के दृष्टिगत ऑटो यूनियन के साथ की गयी बैठक

गोरखपुर यातायात पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात एवं आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) संजय कुमार झॉ व ए०आर०टी०ओ० अरुण कुमार व प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार राय द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें शहर में चलने वाले ऑटो को व्यवस्थित करने के लिए वार्ता की गई। परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा यूनियन के लोगों को अवगत कराया गया कि जिस ऑटो के पास जिस क्षेत्र का परमिट है उसी क्षेत्र में चलने की व्यवस्था की जाएगी। ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को इस विषय में सुझाव देने के लिए बताया गया है। इसके अतिरिक्त ई-रिक्शा को जोन वार चलाने की व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इसमें दूसरे चरण की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी और ऑटो ई- रिक्शा का मार्ग व्यवस्थित करने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। ऑटो यूनियन के पदाधिकारीयो की समस्याओं को भी सुना गया जल्द ही इस पर कर्रवाई की जाएगी।