Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कर्मचारियों का बिना टाइम पूरा हुए ट्रांसफर करके उत्पीड़न ना करे प्रशासन।PRKS के महामंत्री विनोद राय ने प्रशासन से किया मांग...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कर्मचारियों का बिना टाइम पूरा हुए ट्रांसफर करके उत्पीड़न ना करे प्रशासन।PRKS के महामंत्री विनोद राय ने प्रशासन से किया मांग

कर्मचारियों का बिना टेन्योर पूरा हुए पिक एंड चूज की नीति से ट्रांसफर किया जा रहा है। तमाम विभागों की बातें महाप्रबंधक महोदया तक नहीं पहुंच पा रही है। कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करे प्रशासन - विनोद राय 

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे पूर्वोत्तर रेलवे में यूनियन का चुनाव संपन्न होने के बाद दबाव में आकर प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों में कर्मचारियों का बिना टेन्योर पूरा हुए स्थानांतरण किया जा रहा है। ताजा उदाहरण मुख्यालय लेखा विभाग एवं लखनऊ मंडल के गोरखपुर डीजल लॉबी का है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय ने प्रशासन से मांग किया है कि इस पूरे प्रकरण पर रोक लगाया जाए। कर्मचारियों का बिना टेन्योर पूर्ण हुए एवं पिक और चूज की नीति से ट्रांसफर ना किया जाए। महामंत्री विनोद राय ने बताया कि तमाम विभागों की बातें महाप्रबंधक महोदया तक नहीं पहुंच पाती

है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ कर्मचारियों के उत्पीड़न की  बातों को महा प्रबंधक महोदया के संज्ञान में लाएगा। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि यदि कर्मचारियों के उत्पीड़न पर तत्काल रोक नहीं लगाया गया तो पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी  देवेंद्र प्रताप यादव रामकृपाल शर्मा आरपी भट्ट ओ पी सिंह श्री एस सी अवस्थी, नवीन मिश्रा, फिरोज़ उल जी बी पी मिसरा ,शमशाद अहमद, के एम मिश्रा, विक्रम जी राजू सिंह दीपक चौधरी,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह,अंशुमान पाठक, निशांत यादव, ए बी पांडे, हेमंत कुमार, एसके गोस्वामी, अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव, चंद्रिका साहनी इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने कर्मचारियों के उत्पीड़न पर आक्रोश व्यक्त किया है।