रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी की अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगाँव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व में व0उ0नि0 विन्ध्याचल शुक्ल मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 412/2024 धारा 419,420,467,468,471,406,323, 504,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त शत्रुधन यादव को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा विदेश भेजने के नाम पर वादी मुकदमा के पुत्र से पैसा लेना व कूटरचित वीजा देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. व0उ0नि0 विन्ध्याचल शुक्ल थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
2. हे0कां0 आलोक पाण्डेय थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर

