रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोतस्करी करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना बांसगांव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा पशु तस्करी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में उ0नि0 नन्दलाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 627/2024 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद कैश को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 04.10.2024 को थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बांसगांव की तरफ से आ रही पिकअप को चेक करने हेतु रोका गया तो पिकअप में बैठे अभियुक्तगण पीछे से उतरकर भाग गये तथा पिकअप में बैठे अन्य 02 अभियुक्तों को 02 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया था ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 नन्दलाल यादव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 शिवम सिहं थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
3. कां0 कमलेश कुमार सिंह थाना बासंगांव जनपद गोरखपुर
4. कां0 विवेक यादव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर

