Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बाल श्रम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए बहराइच पुलिस ने 07 बाल श्रमिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू ...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बाल श्रम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए बहराइच पुलिस ने 07 बाल श्रमिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू 

बहराइच थाना ए एच टी यू आज दिनांक 20.01.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय व नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल निर्देशन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री सूरज तिवारी, चाइल्ड लाइन व एनजीओ देहात इण्डिया से समन्वय बनाकर थाना एएचटी द्वारा मानव तस्करी से बालको एवं किशोर श्रमिकों के अखिल भारतीय स्तर पर बचाव पुनर्वास अभियान मिशन शक्ति चलाए जाने के संदर्भ में, बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत दुकानों, होटलों, मिष्ठान भण्डारों आदि में बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाया गया । रेस्क्यू अभियान के अंतर्गत 02 बाल श्रमिकों को बरूहा चौराहा से, 01 बाल श्रमिक को मेडिकल कॉलेज के सामने से, 03 बाल श्रमिकों को जीआईसी के सामने से, तथा 01 बाल श्रमिक को नानपारा बाईपास से कुल 07 बाल श्रमिकों को जनपद के विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू किया गया तथा नियोक्ताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। सभी 07 बाल श्रमिकों के माता-पिता से भविष्य में बच्चों से श्रम न करवाने की हिदायत दी गई । थाना एएचटी टीम द्वारा सभी सेवायोजकों को भविष्य में बाल श्रम न कराने की हिदायत दी गई।