रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नौकरी दिलाने के नाम पर कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना चौरीचौरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/2025 धारा 319(2),318(4),338,336(3), 340(2),316(2),191(2),115(2),352,351(2),351(3) भा0न्या0सं0 व 138 एन.आई.एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विनय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर वादी मुकदमा से अपने मित्र के खाते में 25 लाख रुपये ट्रान्सफर करा लेना व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त कराने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ल थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 कुष्ण कुमार सिंह थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 सौरभ झाँ थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 नीरज मौर्या थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

