Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रीमान जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा की बैठक हुई संपन्न...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

श्रीमान जिलाधिकारी महोदय व  पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा की बैठक हुई संपन्न

बलरामपुर श्रीमान जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अभियोजन कार्यों एवं प्रभावी पैरवी करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिये गये दिशा निर्देश।

  मासिक समीक्षा बैठक के  दौरान महोदय द्वारा अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गयी। एवं  महिला, बाल अपराधों एवं जघन्य आपराधिक मामलों में लोअर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट में प्रभावी ढंग से पैरवी किए जाने एवं सजा दिलाए जाने का निर्देश दिया गया।

महोदय ने मुकदमों में गवाहों की नियत निर्धारित तिथि पर ही गवाही कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इस दौरान महोदय ने वन विभाग के मुकदमों, खाद्य विभाग के मुकदमों में भी प्रभावी पैरवी के किए जाने का निर्देश संबंधित को दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार , समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकार , अभियोजन अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।