Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छिनैती की अपराध करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

छिनैती की अपराध करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे  से घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर  साइकिल  बरामद

गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अफराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा  रहे  अभियान के क्रम  में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कुमार दुबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 116/25 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अमन को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा  रही  है 

बताते चलें कि दिनांक 17.02.2025 को वादिनी मुकदमा दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी पढ़ने जा रही थी तभी अभियुक्त द्वारा रास्ते में वादिनी की मोबाइल छीनकर भाग जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार  पर मुकदमा उपरोक्त  पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तारी की टीम-

1. उ0नि0 आशीष कुमार दूबे थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 बालेन्द्र प्रताप सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 अतुल वर्मा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. हे0का0 शिव गोविन्द थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5. हे0का0 ऐनुलहक अंसारी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

6. का0 मो0 आजाद थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर