Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फूड विभाग की कार्रवाई के दौरान वेस्ट वे रिटेल स्टोर में मिला एक्सपायरी सामान छापेमारी के दौरान हो रहे हैं खुलासे विभाग ने चाय पत्ती, घी ,दाल का लिया नमूना...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

फूड विभाग की कार्रवाई के दौरान वेस्ट वे रिटेल स्टोर में मिला एक्सपायरी सामान छापेमारी के दौरान हो रहे हैं  खुलासे विभाग ने चाय पत्ती, घी ,दाल का लिया नमूना

गोरखपुर आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम लगातार ऐसे ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है जो आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) डॉ. सुधीर कुमार सिंह व मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने आज बेस्ट वे रिटेल स्टोर पर छापेमारी की गई तो वहां से भारी मात्रा में एक्सपायरी सामान मिला है जिसमें ब्रेड, बिस्कुट, नमकीन, चना लगभग सैकड़ो कुंतल सामग्री को विभाग ने नष्ट की कार्रवाई की गई है । वहीं टीम ने चाय पत्ती ,घी, दाल का नमूना भर का प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है ।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर लगातार विभाग छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जाएगी, जो मिलावटी सामान की बिक्री कर रहे हैं और एक्सपायरी हो चुके सामानों को स्टोर में रखे हुए हैं जिसे चोरी चुपके वह बेचने का काम कर रहे हैं ।

आम जनमानस से अपील की खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता की जांच अवश्य कर ले, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है सस्ते के लालच में मीठा जहर ना खरीदे ,जो आपके लीवर ,फेफड़ा व किडनी को खराब कर सकते है ,ऐसे सामानों की खरीदारी करते समय सावधानी बरते।