Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर

गोरखपुर यातायात पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के विरूद्व अभियान चलाया गया, जिसमें 08 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड लाया गया एवं 57 चार पहिया तथा 114 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया, बिना हेलमेट 44, बिना सीट बेल्ट 16 व तीन सवारी 22 वाहनों का चालान किया गया तथा अन्य कार्यवाही में 227 वाहनो का एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया । चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1132 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क 40500/- रुपये जुर्माना वसूला गया।