Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगामी त्योहारों को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने हेतु की गयी पीस कमेटी की मीटिंग/बैठक...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आगामी त्योहारों को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने हेतु की गयी पीस कमेटी की मीटिंग/बैठक 

बलरामपुर थाना ललिया आज दिनांक 11.03.2025 को आगामी त्योहारों होली व ईद-उल-फितर को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार, तहसीलदार श्री अनुपम शुक्ला व प्र0नि0 श्री बृजानन्द सिंह द्वारा थाना ललिया अन्तर्गत चौकी मथुरा बाजार परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों /  ग्राम प्रधान/  धर्मगुरुओं/ डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी/  बैठक की गई।

बैठक में डी0जे0 संचालको को मानक के अनुसार डी0जे0 बजाने व किसी भी प्रकार के अभद्र गाना न बजाने की अपील की गयी तथा  सभी जन मानस को त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु जागरुक किया गया । आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवकों को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया ।

 इस अवसर पर थाना के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।