Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर की संस्था मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखपुर की संस्थापिका पुष्पलता सिंह अम्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर की संस्था मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखपुर की संस्थापिका पुष्पलता सिंह अम्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

गोरखपुर आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है।आज अपने कार्य क्षेत्र में लगन एवं निष्ठा से कार्य करने वाली महिलाओं की तमाम संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी पूरे उत्तर प्रदेश के कर्मठी महिलाओं का सम्मान करने हेतु राजभवन लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया।इस सम्मान की कड़ी में गोरखपुर की मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखनाथ गोरखपुर की संस्थापिका पुष्पलता सिंह अम्मा को भी राजभवन से बुलावा आया।और राजभवन में पुष्पलता सिंह अम्मा को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर राज्यपाल ने सम्मानित किया।पुष्पलता सिंह अम्मा इस पुरस्कार की हकदार भी हैं। बताते चले कि पुष्पलता सिंह अम्मा समाज सेवा हेतु अपना पूर्ण जीवन समर्पित कर चुकी हैं।वो एकल जीवन जीते हुए अपना शरीर एवं अंग दान कर चुकी हैं। देहदानी एवं अंगदानी होने के साथ साथ समय समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करती हैं।इनके द्वारा रोड पर अक्षम, बेसहारा, लावारिश,बीमार ,घायल मानव एवं जंतुओं की सेवा करते देखा जा सकता है।इनके द्वारा रक्तदान के साथ साथ भोजन दान एवं वस्त्र दान भी किया जाता है।अब तक कई सौ गायों एवं गौ वंशों तथा कुत्तों का इलाज करवा चुकी हैं।इनकी सेवा से प्रभावित होकर भाजपा कार्यालय से भी इन्हें सम्मानित करने हेतु नामित किया गया था।परन्तु राजभवन से आमंत्रण पर उन्हें लखनऊ राजभवन जाना पड़ा।जहां उन्हें राज्यपाल ने सम्मानित किया।इनके इस कृत से गोरखपुर गौरवान्वित हुआ।जानकारी मिलने पर सभी लोगों ने बधाई देने लगे।