Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना हरैया पुलिस द्वारा एक पिकअप वाहन से तीन गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना हरैया पुलिस द्वारा एक पिकअप वाहन से तीन गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

बस्ती थाना हरैया पुलिस बल  द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर दिनांक 21.03.2025 को वध के लिए परिवहन कर ले जाए जा रहे तीन गोवंश पशुओं को पिकअप वाहन संख्या UP20BT- 3336 सहित थाना क्षेत्रांतर्गत भर्गवा तिवारी मोड़ के पास से लखनऊ-गोरखपुर लेन पर बरामद करते हुए एक अभियुक्त अफजल उर्फ गुल्लू पुत्र शेर खान निवासी ग्राम कुकड़ा मंडी (आयशा मस्जिद के पास) थाना मंडी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त भाग गया, जिसका नाम सुहेल पुत्र गुलजार निवासी कुकड़ा मंडी (आशा मस्जिद के पास) थाना मंडी जनपद मुजफ्फरनगर ज्ञात हुआ। जिस वाहन से गोवंश का परिवहन किया जा रहा था, उसके स्वामी का नाम कपिल देव पुत्र दीपचंद निवासी बेरमाबाद नेहतापुर जनपद बिजनौर ज्ञात हुआ। पूछताछ से वाहन स्वामी की भी पूरी तरह से इस मामले में संलिप्तता पाई गई। 

बरामदगी और गिरफ्तारी तथा अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना हरैया पर मु0अ0सं0 76/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हम लोग गोवंश को मेरठ से बिहार में जनपद छपरा के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -

1. प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह जनपद बस्ती।

2. उ0नि0 राणा प्रताप सिंह, उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, उप निरीक्षक राजेश त्रिपाठी थाना हरैया जनपद बस्ती।

3. हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल संजीव कुमार यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल धनु यादव कांस्टेबल पवन यादव थाना हरैया जनपद बस्ती।