रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सीएम की शोभायात्रा को लेकर गोरखपुर अलर्ट त्योहारों में खलल पैदा करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा- सीओ कोतवाली
सीओ कोतवाली ने राजघाट, तिवारीपुर और कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल गश्त
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर रमजान का पवित्र महीना चल रहा है 14 मार्च को होली है और होली के दिन ही सीएम योगी आदित्यनाथ की शोभायात्रा निकलेगी फिर अलविदा की नमाज़ के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा इन सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए गोरखपुर की पुलिस अलर्ट है एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है सभी थानों पर पीस मीटिंग करके आमजनमानस से सहयोग की अपील की गई साथ ही अराजकता फैलाने वालों से कड़ाई से निपटने की गोरखपुर पुलिस से तैयारियां भी कर ली है। गोरखपुर की पुलिस पूरी तरह से सतर्क और सजग है लगातार अपने अपने क्षेत्र में पुलिस गश्त कर हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाये हुए है। होली के दिन निकलने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शोभायात्रा को लेकर गोरखपुर की शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस कड़ी मेहनत करके हर एक गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है आज क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के नेतृत्व में आज राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा कोतवाली निरीक्षक छत्रपाल सिंह और तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज गुप्ता भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ घंटाघर चौराहा से मदरसा चौराहा,रहमत नगर,घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज ,अलीनगर, बक्शीपुर, नख़ास चौराहा ,रेती चौराहा से पुनः घंटाघर तक पैदल गस्त किया पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने तमाम दुकानदारों राहगीरों और आवाम से बातचीत भी करती हुई दिखाई दी पुलिस अधिकारियों ने लोगो से अपील भी किया कि जो दिशानिर्देश पुलिस द्वारा पीस मीटिंग में बताए गए सभी लोग उसका पालन करेगे कही पर भी कोई दिक्कत परेशानी होती है तो फौरन पुलिस को सूचना दे पुलिस तत्काल प्रभाव से आपकी मदद करेगी कानून व्यवस्था के खराब करने वालो को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा अपने परिवार के बच्चों को भी बताए कि शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी न करे किसी की भी भावना को आहत न करे अन्यथा कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने ये साफ संदेश दे दिया है कि अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



