रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा टूटने के कगार पर पहुंच चुके पति-पत्नी के 02 मामलों में उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया गया
गोरखपुर परिवार परामर्श केन्द्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा टुटने के कगार पर पंहुच चुके 02 मामलों में उचित काउंसलिंग के द्वारा पटरी पर लाया गया। 1. प्रथम पक्ष ममता देवी व द्वितीय पक्ष बालेश्वर 2.प्रथम पक्ष रेनू देवी व द्वितीय पक्ष पवन के प्रकरणों में लगातार सतत् काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को समाप्त करवाया गया। पति व पत्नी व उनके परिवारवालों को समझा बुझाकर फिर से एक किया गया । ज्ञातव्य हो कि पति-पत्नी व उनके परिवारवाले हसीं खुशी एवं बिना दबाव के एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गये हैं । पति-पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे।
उक्त प्रकरण में काउंसलर श्री वशिष्ठ राय, डॉ विकाश रंजन मणि त्रिपाठी, श्री अवनीश चौधरी, श्री शिव प्रसाद शुक्ला, श्री अमन सिंह परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मु0 निरीक्षक प्रभा, मु0आ0 रेनू उपाध्याय, आरक्षी अनीता यादव, आरक्षी शिखा श्री, आरक्षी अंतिमा तिवारी, आरक्षी सोनी यादव की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है ।


