Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे




लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अवैध गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार लगभग तीन लाख रुपये कीमत के अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर नशा इंसान ही नहीं एक परिवार को भी खत्म कर देता है शासन के निर्देश पर नशा के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर के निर्देश पर राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, स्वाट टीम , एसओजी पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को लगभग 12 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मवीर कुमार पुत्र भागेलु निषाद निवासी मंझरिया बिसटैल बड़गो थाना राजघाट के रूप में हुई है यह अवैध गांजा की सप्लाई का काम करता था इसके बदले उसे ₹6000 मिलते थे। वह स्लीपर सेल के रूप में कार्य कर रहा था। जो अवैध गांजा पहुंचाने का काम करता था ,फिलहाल पुलिस ने इसके पास से लगभग 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में चालान करके न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है जल्द ही इसके नेटवर्क को खत्म करने का काम गोरखपुर पुलिस करेगी।
 गिरफ्तार करने वाली टीम में राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा,स्वाट टीम प्रभारी मनीष यादव, एसओजी प्रभारी सूरज सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ,उप निरीक्षक राज मंगल सिंह ,हेड कांस्टेबल अरुण खरवार करुणा तिवारी अरुण यादव ,कय्यूम मलिक ,हरेंद्र सिंह ,कांस्टेबल रवि चौधरी ,प्रियांशु राय ,गणेश पांडे, राजेंद्र गौड़ ,सुनील कुमार यादव, सोनू प्रसाद शामिल रहे।