Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी व ड्रोन की अफवाहों को दूर करने एवं ग्राम प्रहरियों को सक्रिय रहने हेतु...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1


चोरी व ड्रोन की अफवाहों को दूर करने एवं ग्राम प्रहरियों को सक्रिय रहने हेतु थाना हरैया पर गोष्ठी का आयोजन कर ग्राम प्रहरियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया

बस्ती जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं जनता के बीच व्याप्त चोरी की अफवाहों को दूर करने के उद्देश्य से प्रभारी पुलिस अधीक्षक बस्ती  द्वारा थाना हरैया पर ग्राम प्रहरियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई, जिसमें ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी में प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से चोरी व ड्रोन की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जो जनता में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसी अफवाहें निराधार हैं। ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने गांवों में सक्रिय रहें, रात्रि गश्त को मजबूत करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना प्रभारी को दें। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी जिले की पहली पंक्ति के सिपाही हैं तथा उनकी भूमिका अपराधों की रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों को चोरी रोकने के लिए आवश्यक सुझाव दिए, जैसे कि गांव की सीमाओं पर नजर रखना, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्र करना तथा समुदाय के साथ समन्वय स्थापित करना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर अपने थाना प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी को सूचना दें जिससे कि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।