रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
वाहन लूट की घटना का सफल अनावरण, चार अभियुक्त गिरफ्तार व लूट का वाहन (मारूती वैगनार) बरामद
बहराइच पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय कैसरगंज श्री रवि खोखर के पर्यवेक्षण में स्वॉट/ सर्विलांस व थाना कैसरगंज की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 30.अक्टूबर.2025 को हुई वाहन लूट की घटना का अड़तालीस घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार एवं लूट की कार मारुति वैगनार बरामद ।
बताते चलें कि थाना कैसरगंज पुलिस को दिनांक 31.अक्टूबर.2025 को वादी प्रवेश कुमार पुत्र मुन्शीलाल ग्राम खरकटनपुरवा मौजा बड़ागाँव थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गई कि उनकी चार पहिया वाहन वैगनार को दिनाँक 30.अक्टूबर.2025 की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ अज्ञात लोगों ने लखनऊ अवध बस स्टेशन से यात्री बनकर बहराइच के लिए वाहन बुक कराया। बीच रास्ते थाना कैसरगंज क्षेत्र में चालक प्रवेश कुमार उपरोक्त को बंधक बनाकर उसका वाहन वैगनार लूटकर, चालक को रास्ते मे ही उतारकर वाहन लेकर भाग गये। सूचना पर थाना कैसरगजं पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 336/2025 धारा- 309(6) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिये गये थे , जिसके क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना कैसरगंज की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, पारिस्थितिजन्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी कि दिनाँक 02.नवम्बर.2025 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि लूट से सम्बन्धित वाहन को अभियुक्त पयागपुर की तरफ से नटबीर बाबा मन्दिर होते हुये कहीं ले जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त 1. रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश पुत्र ठाकुर प्रसाद, 2. रमा रमन पुत्र मुन्नालाल निवासीगण अंजारपुरवा समरीतरहर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 3. दिलीप कुमार पुत्र साहबशरन निवासी किडौहना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 4. लवकुश मौर्या पुत्र दादू मौर्या निवासी नौबस्ता थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती को नटबीर बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार करते हुये लूट से सम्बन्धित वाहन मारूती वैगनार को बरामद किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।