रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
घर में घुसकर चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के पीली धातु व सफेद धातु के आभुषण (अनुमानित कीमत करीब तीस लाख रूपये) व सामान तथा एक लाख अन्ठानवे हजार चार सौ बहत्तर रूपए नगद बरामद
गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष कुमार दुबे चौकी प्रभारी पैडलेगंज द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 609 /2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त 1. मोनू गौड़ उर्फ बाबा नायक पुत्र सुनील गौड निवासी भभवली चौराहा सरया थाना मदनपुर जिला देवरिया हाल पता अशोक गुप्ता के मकान में भरवालिया बुजुर्ग थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर व 2. हसन खान पुत्र स्वर्गीय शाजिद खान निवासी चौरा थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर के कब्जे से विभिन्न प्रकार के आभूषण पीली धातु व सफेद धातु के(अनुमानित कीमत करीब तीस लाख), डिजिटल कैमरा व नगद एक लाख अन्ठानवे हजार चार सौ बहत्तर रूपए बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),112 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 02.नवम्बर.2025 को थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि वह बैंगलौर अपने लड़के के यहा गयी थी कि उनके मकान में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी है । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 609/2025 धारा 331(4),305(ए) BNS पंजीकृत किया गया ।