Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कुशीनगर के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी सफलता हासिल की...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कुशीनगर के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक लग्जरी Honda CRV (BR01 BR 0333) से अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की गई। बरामदगी विवरण: 12 कार्टून रायल स्टेज 750ml (144 बोतल) 12 कार्टून रायल स्टेज 375ml (288 बोतल) कुल कीमत: लगभग ₹12,00,000 पुलिस की गाड़ी चेकिंग के दौरान यह बरामदगी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

शराब तस्करी के इस बड़े मामले में थाना तमकुहीराज पर धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कुशीनगर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करों के लिए बड़ा झटका साबित हुई है।