Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छिनैती की झूठी सूचना देने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से पचास हजार रूपए बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

छिनैती की झूठी सूचना देने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से पचास हजार रूपए बरामद

गोरखपुर थाना गुलरिहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षम में व प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह व प्रभारी एसओजी/स्वाट के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1049/2025 धारा 316(4),352,351(3),217  बी.एन.एस से सम्बन्धित अभियुक्त सनोज निषाद पुत्र रामनेवास निषाद निवासी ग्राम जैनपुर टोला मोहम्मद बरवा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से  पचास हजार रूपए बरामद किया गया । जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 11.दिसम्बर.2025 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दिया गया कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनसे पचास हजार रूपए छीन लिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । 

पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसको पैसो की आवश्यकता था कुछ पैसे अभियुक्त द्वारा किसी से उधार लिया गया था तथा लालच में आकार छिनैती की झूठी सूचना दिया था।