Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हर मजदूर मेरे परिवार का अंग है, उसे न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा: सतेंद्र बारी...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

हर मजदूर मेरे परिवार का अंग है, उसे न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा: सतेंद्र बारी

गौतम बुद्ध नगर विकास भवन सभागार में आयोजित जनचौपाल के दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेंद्र बारी ने श्रमिकों के अधिकारों को लेकर मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर मजदूर उनके परिवार का हिस्सा है और किसी के साथ भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए और कई मामलों का तत्काल समाधान कराया गया।

इसी दौरान नोएडा की एक कंपनी में कार्य करते समय घायल हुए घनश्याम बारी जी का मामला सामने आया, जिनका हाथ दुर्घटना में कट गया था। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए सतेंद्र बारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

साथ ही, गौतम बारी का मामला भी उठा, जिन्हें कंपनी ने बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया और उनकी सैलरी रोक दी। इस पर सतेंद्र बारी ने संबंधित अधिकारियों व कंपनी प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए श्रमिक को उसका हक दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

सतेंद्र बारी ने कहा, “मेरी प्राथमिकता है कि किसी भी मजदूर को न्याय के लिए भटकना न पड़े। मैं हर पीड़ित के साथ खड़ा हूं और उसे उसका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।”