रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जनपदों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े, जबकि सभागार में जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, परियोजना निदेशक संदीप सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सीएमआईएस पोर्टल के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली रेड श्रेणी की परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

 मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के अनुसार परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।