रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
यात्रा के दौरान खोया बैग तुरंत खोजकर महिला को किया गया सुपुर्द
कुशीनगर थाना कप्तानगंज आज दिनांक 28.04.2026 को चौकी कस्बा कप्तानगंज पर जनसुनवाई/प्रार्थना पत्रों की जांच कर रहे उपनिरीक्षक कुलदीप मौर्य के पास एक महिला रोते-बिलखते हुए पहुंची। महिला श्रीमती सविता यादव पत्नी प्रदीप यादव, निवासी गौरी बाजार, थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया ने बताया कि हाटा से कप्तानगंज आते समय उन्होंने आटो में अपना बैग छूट गया है, जिसमें कई कीमती वस्तुएँ रखी थीं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कुलदीप मौर्य ने तुरंत टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आजाद चौक एवं आस-पास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की चेकिंग शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर संबंधित आटो की पहचान की गई और तत्काल सम्पर्क स्थापित कर महिला का बैग बरामद किया गया। बैग महिला को सौंप दिया गया, जिसमें उनकी कीमती सामग्री सुरक्षित थी। अपना खोया हुआ बैग वापस पाकर श्रीमती सविता यादव बहुत प्रसन्न हुईं तथा पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम:-
1- उ0नि0 कुलदीप मौर्य , थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ( सीसीटीम प्रभारी कप्तानगंज)
2- का0 अभिषेक सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
3- रि0का0 अंकित यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
