रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नेपाल के नागरिकों को पढ़ाई एवं नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, कुल 10 अभियुक्तों (08 पुरुष एवं 02 महिलाएँ) को किया गया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे में भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज, आभूषण, लैपटॉप एवं नगद राशि(इंडियन करेन्सी, नेपाली करेन्सी) आदि बरामद
कुशीनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के क्रम में, विगत कुछ दिनों से थाना कसया क्षेत्र में विभिन्न स्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ नेपाली नागरिक कुशीनगर में विभिन्न स्थानों पर किराए के मकान लेकर नेपाल के नागरिकों को नौकरी तथा मार्केटिंग नेटवर्क के माध्यम से अच्छी कमाई का लालच देकर यहां बुला रहे हैं। इसके बाद उनसे विभिन्न मदों में धन ऐंठकर धोखाधड़ी करते हुए उन्हें वापस नेपाल भेज दिया जाता है।
सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना कसया में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा मामले की जांच हेतु कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।
जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 31.मई.2026 को थाना कसया, सर्विलांस सेल कुशीनगर, SWAT टीम कुशीनगर एवं STF गोरखपुर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर छापेमारी कर आंठ पुरुष एवं दो महिलाओं सहित कुल दस अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। कुल चार सौ तिरपन नागरिको/पीड़ितो को सकुशल उनके राष्ट्र नेपाल भेजवाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से नौ कूटरचित आधार कार्ड, साठ अदद बॉन्ड पेपर, आभूषण, एक लैपटॉप, साठ हजार तीन सौ बीस भारतीय करेंसी, रूपया चौदह हजार दो सौ नब्बे नेपाली करेंसी तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- दीपक थापा पुत्र भीम बहादुर थापा निवासी हेटौडा थाना हेटौडा जनपद भगवानपुर प्रदेश 03 नेपाल राष्ट्र
2- ओम प्रकाश चौलागाई पुत्र वेद नरायन चौलागाई निवासी कन्याम थाना फिकल जनपद इलाम कोसी प्रदेश नेपाल राष्ट्र
3- नीमा शेरपा पुत्र दावा शेरपा निवासी भानन्दे थाना तापलिओम जनपद तापलिओम प्रदेश नेपाल
4- गनेश खत्री पुत्र गोरखा बहादुर खत्री निवासी धापा थाना धापा जनपद जुमला प्रदेश 06 नेपाल
5- सोजन्य संतन पुत्र कृष्ण बहादुर सन्तन निवासी नल्लू थाना कोन्जेशोम जनपद ललितपुर बागमती प्रदेश नेपाल राष्ट्र
6- ज्ञानेन्द्र यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी माधोपुर थाना लहान जनपद सिरहा नेपाल राष्ट्र
7- विशाल तामंग पुत्र बीर बहादुर तामंग निवासी नमोबुद्दा 05 कानपुर थाना कानपुर जनपद कावरे बागमती प्रदेश नेपाल
8- सर्वेश प्रताप राव पुत्र स्व0 हरेन्द्र प्रताप राव निवासी परसौनी थान कसया जनपद कुशीनगर
9- दो महिला अभियुक्त

