रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
लखनऊ रियल एस्टेट कारोबारी 11वीं मंजिल से कूदे, IPL सट्टे में लाखों हारे; मरने से पहले पत्नी से कॉल पर रोए
इन्क्लेव के निवासियों के मुताबिक, दोनों पिछले साल दिवाली के समय यहां रहने आए थे और लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे।
लखनऊ में आईपीएल में सट्टा खेलकर लाखों रुपये गंवाने से आहत रियल एस्टेट कारोबारी ने बृहस्पतिवार रात कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर इन्क्लेव की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिसर में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सट्टे में नुकसान का जिक्र बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रबल जैन (32) निवासी महमूदाबाद, सीतापुर के रूप में हुई है। वह पत्नी शिवानी के साथ जनेश्वर इन्क्लेव में ओम प्रकाश श्रीवास्तव के फ्लैट डी-1102 में किराये पर रहते थे। शिवानी एक मॉल में ग्राउंड फ्लोर की मैनेजर हैं। दोनों का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था।
मरने से पहले पत्नी को की थी कॉल
पुलिस के अनुसार, घटना से पहले प्रबल ने अपनी पत्नी को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। पत्नी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने यह कदम उठा लिया। बीट प्रभारी दरोगा राहुल द्विवेदी ने बताया कि रात करीब 8:45 बजे प्रबल ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उस समय परिसर में लोग टहल रहे थे और बच्चे खेल रहे थे। गिरने की तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला, जिससे अफरातफरी मच गई।इसी दौरान पत्नी शिवानी भी मौके पर पहुंच गई और पति की हालत देखकर चीख पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि फ्लैट की तलाशी के दौरान फॉरेंसिक टीम को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे सील कर दिया गया है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
साथ पढ़ाई के दौरान हुआ प्रेम, फिर की शादी
प्रबल जैन और झारखंड के बोकारो की रहने वाली शिवानी की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। यहीं दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। इन्क्लेव के निवासियों के मुताबिक, दोनों पिछले साल दिवाली के समय यहां रहने आए थे और लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने भी कुछ समय पहले आत्महत्या की थी, जबकि मां का भी निधन हो चुका है।
