रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
डीएम दीपक मीणा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश नवागत एडीएम सिटी व एडीएम प्रशासन , एडीएम वित्त को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अफसरों को जवाबदेही तय करने के निर्देश
गोरखपुर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, राजस्व, पेंशन, आवास, बिजली, पानी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने हर प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें।
इस अवसर पर नवागत एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, नवागत एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा और एडीएम वित्त जय प्रकाश भी मौजूद रहे। डीएम दीपक मीणा ने नवागत अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की प्रशासनिक प्राथमिकताओं, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का नियमित फॉलोअप किया जाए और लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
