रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नई दिल्ली: LPG को लेकर आई अच्छी खबर, क्या घट गए घरेलू सिलेंडर के दाम? बुक करने से पहले यहां देखें लेटेस्ट रेट
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एसपीजी सिलेंडर की कीमतों का भी ऐलान आज शनिवार को कर दिया गया है। सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई भी इजाफा नहीं किया गया है। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में मार्च के महीने में बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, उसके बाद से कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट काफी बढ़ गया है। बता दें, मौजूदा परिस्थितियों के बीच एलपीजी सिलेंडर को लेकर अच्छी खबर आई है। दो एलपीजी के टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस कर चुके हैं।
आपके शहर में क्या है घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट:-
दिल्ली - 913 रुपये
कोलकाता - 939 रुपये
मुंबई - 912.50 रुपये
चेन्नई - 928.50 रुपये
गुरुग्राम - 921.50 रुपये
नोएडा - 910.50 रुपये
बेंगलुरू- 915.50 रुपये
भुवनेश्वर - 939 रुपये
चंडीगढ़ - 922.50 रुपये
हैदराबाद - 965 रुपये
जयपुर - 916.50 रुपये
लखनऊ - 950.50 रुपये
पटना - 1002.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 922 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट:
नई दिल्ली - 30761.50 रुपये
कोलकाता - 3202 रुपये
मुंबई - 3024 रुपये
चेन्नई - 3237 रुपये
गुरुग्राम - 3088 रुपये
नोएडा - 3071 रुपये
बेंगलुरू- 3152 रुपये
भुवनेश्वर - 3238 रुपये
चंडीगढ़ - 3092.50 रुपये
हैदराबाद - 3315 रुपये
जयपुर - 3099 रुपये
लखनऊ - 3194 रुपये
पटना - 3346.50 रुपये
एलपीजी के आ रहे हैं दो टैंकर:-
भारत के लिए अच्छी खबर है कि दो एलपीजी टैंकर स्यमि और एनवी सनसाइन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस कर चुके हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों टैंकर 13 और 14 मई को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस किए थे। रिपोर्ट के अनुसार ये टैंकर 16 और 18 मई को भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच जाएंगे। बता दें, भारत अपनी जरूरत का लगभग गैस आयात करता है। उसमें से 90 प्रतिशत हिस्सा खाड़ी के देशों से मंगाया जाता है। युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित हुआ है। जिसके बाद से देश के अंदर एलपीजी की कमी देखने को मिल रही है। भारत सरकार ने घरेलू स्तर पर एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया है।
नियमों में सख्ती:-
सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए नियमों में कड़ाई कर दी है। 1 मई से बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं मिल रहा है। गांव के इलाकों में कम से कम 45 दिन और शहरों में 25 दिन से पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग भी नहीं की जा सकती है।
47% तक बढ़ा कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट:-
मार्च से अबतक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 47 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है। आखिरी बार कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये बढ़ाया गया था। बता दें, मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ा
