रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
नशे की हालत में वाहन चलाने वाले,बिना एच0 एस0 आर0 पी0 नम्बर प्लेट, मोडीफाई साइलेंसर, प्रेसर हार्न, हूटर, अवयस्क वाहन चालकों के विरूद्ध चला अभियान
गोरखपुर निदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में दिनांक 13.जून.2026 को नशे की हालत में वाहन चलाने वाले, एच०एस०आर०पी० नम्बर प्लेट, मोडीफाई साइलेन्शर, प्रेशर हार्न/हूटर के विरूद्ध जनपद के नेशनल हाइवे के तेनुआ टोल प्लाजा, टी० पी० नगर व नौकायान तिराहा पर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री मनोज कुमार राय, यातायात निरीक्षक श्री अजीत कुमार पाण्डेय, टीआई श्री वीर बहादुर सिंह, यातायात उप निरीक्षक व यातायात पुलिस कर्मी की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
नशे की हालत में वाहन चलाने वाले, विना एच०एस०आर०पी० नम्बर प्लेट, मोडीफाई साइलेन्शर, प्रेशर हार्न/हूटर, अवयस्क वाहन चालकों के विरूद्र, अभियान-
सड़क पर वाहन चलने वालें आमजनमानस की सुरक्षा के मद्देनजर तेनुआ टोल प्लाजा, टी०पी० नगर व नौकायान तिराहा पर मादक पदार्थों का सेवन करके (ड्रंकनं ड्राइव) वाहन चलाने वाले चालको के विरुद्ध ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग अभियान चलाकर छः सौ चौहत्तर वाहनों को चेक किया गया, जिसमें सत्रह वाहन चालक नशें की स्थिति में पाये गये जिनके विरुद्ध एमवी एक्ट की धारा में चालान की कार्यवाही किया गया। इसके अतिरिक्त विना नम्बर प्लेट- पन्द्रह, प्रेशर हार्न/हूटर-बारह, मोडीफाई साइलेन्शर -एक एवं अवयस्क वाहन चालक चार वाहनों के विरूद्ध सीज/चालान की कार्यवाही किया गया।


