Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साइबर फ्रॉड से पीड़ित आवेदक के कुल रू0 1,00,000/- (एक लाख रुपये) वापस दिलाया गया..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

साइबर फ्रॉड से पीड़ित आवेदक के कुल रू0 1,00,000/- (एक लाख रुपये) वापस दिलाया गया 

गोरखपुर थाना शाहपुर साइबर फ्रॉड के अपराधों पर अंकुश लगाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष शाहपुर राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में मय साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर, आवेदक के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी में गयी कुल धनराशि एक लाख रुपये मात्र को आज दिनांक 01.जून.2026 को वापस कराया गया है । 

बताते चलें कि दिनांक 25.मार्च.2026 को साइबर अपराधियो के द्वारा आवेदक के बैंक अकाउंट से एक लाख रुपए का साइबर फ्रॉड कर लिया गया था । जिसके संबंध में थाना शाहपुर की साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर आवेदक का पैसा होल्ड कराकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवेदक के खाते खाते में कुल एक लाख रुपये आज दिनांक 01.जून.2026 को वापस कराया गया ।