रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मु0अ0स0 149/2026 धारा 303 (2)/317 (2) BNS से सम्बंधित तीन नफर अभियुक्त की गिरफ्तार
महाराजगंज थाना पुरन्दरपुर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियो के गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा था जिसके अनुपालन मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ (PPS) के मार्गदर्शन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरेन्दा महोदया सुश्री दीपशिखा वर्मा (PPS) के पर्यवेक्षण मे व श्रीमान थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया कुशल निर्देशन मे मय पुलिस टीम के द्वारा मु0अ0स0 149/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS से सम्बंधित तीन नफर अभियुक्तगण 1. अखिलेश पाण्डेय पुत्र छेदीलाल पाण्डेय उम्र करीब 37 वर्ष, 2. शेरा पाण्डेय पुत्र ओमकार नाथ पाण्डेय उम्र करीब 40 वर्ष 3. चन्दन पाण्डेय पुत्र गोरखनाथ पाण्डेय उम्र करीब 35 वर्ष निवासीगण ग्राम त्रिलोकपुर खुर्द थाना पडरौना जनपद कुशीनगर को ग्राम मधुकरपुर महदेवा पुराना पंचायत भवन दिनांक 18.जून.2026 को समय करीब 23.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
बताते चलें कि वादी मुकदमा गोविन्द चौरसिया पुत्र तमेसर निवासी ग्राम देवपुर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर 149/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम दिनांक 18.जून.2026 को मुकदमा उपरोक्त से संबधित अभियुक्त व उसके साथी गिरफ्तार हुए जिनसे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियुक्तगण दान दक्षिणा मांगने के बहाने लोगो के घर मे जाते है तथा पूजा पाठ की बात कहकर गुमराह करके किमती पहने हुए गहनों को चोरी कर लेते है। दिनांक 06.जून.2026 को ग्राम देवपुर में इसी तरह चोरी की गयी थी और ज्वैलरी को नेपाल राष्ट्र में ले जाकर बेच दिये थे। अभियुक्तगण उपरोक्त के पास से बेचे गये ज्वैलरी के नगद पैसे और एक अदद पीली धातु की नथुनी, एक अदद मोटरसाईकिल, कुल पांच हजार सात सौ साठ रूपये बरामद हुए जिसके संबंध मे अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
