रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में गोरखपुर जोन की “अन्तर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल कलस्टर (महिला/पुरुष),(वॉलीबाल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता 2026” का किया गया शुभारम्भ
कुशीनगर आज दिनांक 17.जून.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर जोन की “अन्तर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल कलस्टर (महिला/पुरुष),(वॉलीबाल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता 2026” का शुभारंभ किया गया। जिसमें गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
शुभारंभ समारोह के दौरान मुख्य अतिथि रहे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ियों के फ्लैग मार्च की सलामी लेकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई। सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हमें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
यह प्रतियोगिता दिनांक 17.जून.2026 से 19.जून.2026 तक चलेगी। जिसमें गोरखपुर जोन की गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर व बलरामपुर कुल-आंठ टीमें प्रतिभाग कर रही है। इस प्रतियोगिता की मेजबानी कुशीनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री मनोज कुमार, वाचक पुलिस अधीक्षक श्री मधुर मिश्रा व पीआरओ श्री उपेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।




