रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
कुशीनगर आज दिनांक 14 जून 2026 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कुशीनगर में रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं से भेंट कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली गई तथा उनके निःस्वार्थ योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा रक्तदाताओं के मानवीय भावना की प्रशंसा करते हुए बताया कि कुशीनगर पुलिस रक्तदान जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करेगी।





