रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या के मुकदमें की संदिग्ध मृतका सकुशल जीवित बरामद बहराइच थाना रिसिया बहराइच
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रिसिया श्री करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता, हत्या के मुकदमें की पीड़िता को सकुशल बरामद ।
बताते चलें कि माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना रिसिया पर दिनांक 17.अप्रैल.2026 को वादिनी श्रीमती कलावती पत्नी जगदीश, निवासी कुरुवारी माफी, थाना मटेरा, जनपद बहराइच के प्रार्थना पत्र, जिसमें विपक्षी गणेश द्वारा उनकी पुत्री गुंजाना की हत्या कर उसके शव को कहीं गायब कर देने का आरोप लगाया गया था, के आधार पर मु0अ0सं0 83/26, धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम गणेश पुत्र मुनीजर, निवासी ग्राम जुनैठा दाखिला पटना घोशियारी, थाना रिसिया, जनपद बहराइच के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत उच्चाधिकारीगण द्वारा मामले के यथाशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उक्त क्रम में प्रकरण की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री अमितेंद्र सिंह को सुपुर्द की गई । विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादिनी की पुत्री गुंजाना का विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व गणेश पुत्र मुनीजर के साथ हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गुंजाना एवं उसके पति गणेश रोजी-रोटी के लिए कपूरथला, पंजाब गए थे जहाँ से दिनांक 27.जुलाई.2025 को गुंजाना बिना किसी को बताए वहां से कहीं चली गई थी। इस संबंध में उसके पति गणेश द्वारा थाना सिटी कपूरथला, पंजाब में एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया था।
सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से साक्ष्य संकलित एवं विश्लेषित किए गए जिसमें प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 13.जून.2026 को गुंजाना को सकुशल बरामद कर लिया गया है, उल्लेखनीय है कि उक्त बरामदगी से हत्या किए जाने संबंधी कयासों का खण्डन होता है । गुंजाना जीवित एवं सकुशल है। प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है ।