Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कुबेरस्थान व साइबर सेल कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रिसेट कर रुपये की साइबर ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को किया गया गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना कुबेरस्थान व साइबर सेल कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रिसेट कर रुपये की साइबर ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को किया गया गिरफ्तार

 कुशीनगर थाना कुबेरस्थान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर  डाक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.जून.2026 को थाना कुबेरस्थान व साइबर सेल कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रिसेट कर रुपये की साइबर ठगी करने वाले तथा मु0अ0सं0 118/2026 का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर साइबर अपराधी संतोष वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा पता गौरा बाजार थाना कटया जनपद गोपालगंज राज्य बिहार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से साइबर ठगी के बावन हजार दो सौ नकद रुपये, चोरी की गई मोबाइल फोन तथा अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वाहन बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद कुशीनगर पुलिस की अपील-

जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यदि आपका मोबाइल फोन किसी अनजान व्यक्ति अथवा साइबर अपराधी द्वारा चोरी कर लिया जाता है, तो निम्नलिखित कदम तत्काल उठाएँ:

1. सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से लिंक सभी महत्वपूर्ण खातों (बैंक, UPI, ई-मेल, सोशल मीडिया आदि) को हटा दें।

2. CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) (www.ceir.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें तथा अपने नजदीकी थाने में मोबाइल चोरी/गुम होने की सूचना दर्ज कराएँ।

3. चोरी गए मोबाइल नंबर को तुरंत ब्लॉक करवाकर नया सिम कार्ड प्राप्त कर लें।

नोट: जितनी शीघ्रता से उपरोक्त कार्यवाही की जाएगी, आपके व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी की सुरक्षा के साथ ही अपराधी को पकड़ने की प्रक्रिया भी उतनी हीश प्रभावी होगी।